बिहार बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड की तैयारी कर रहे 12वीं आर्ट्स छात्रों को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित
बक्सर स्थित द मेकर आर्ट्स क्लासेज में 12वीं आर्ट्स के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा अक्टूबर माह में सिलेबस पूर्ण करने के बाद लगातार 90 दिनों तक टेस्ट सीरीज़ आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
संस्थान में कक्षा 9वीं से 12वीं तक बिहार बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड — दोनों माध्यमों के विद्यार्थियों को शिक्षण सुविधा प्रदान की जाती है। टेस्ट सीरीज़ का उद्देश्य विद्यार्थियों की तैयारी को परखना, कमजोर पक्षों को पहचानना और उन्हें बोर्ड परीक्षा के लिए मानसिक रूप से सशक्त बनाना रहा।
समापन अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में टेस्ट सीरीज़ में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष की टेस्ट सीरीज़ में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
खास बात यह रही कि टॉप-50 में प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में छात्राओं का उल्लेखनीय दबदबा देखने को मिला। बेहतर प्रदर्शन करने वालों में सुप्रिया रॉय, चांदनी कुमारी, शालिनी कुमारी, काजल कुमारी, खुशी कुमारी, साक्षी वर्मा, कोमल कुमारी, डिम्पल कुमारी, दिपाली कुमारी, नंदनी कुमारी, रिया सिंह, रवाब खान, खुशबू गुप्ता, चंचल कुमारी, नीतू कुमारी, अंजली चौधरी, अदिति वर्मा, साहेबा केशरी, ज्योत्सना कुमारी, खुशी केशरी, खुशी कुमारी, कैफ खान, उत्तम कुमार, मनीष पाठिक, अनुपा गुप्ता, प्रियंका कुमारी, शिवांग कुमारी, जूही कुमारी, सिद्धार्थ सिंह, सुगम कुमार, रश्मि कुमारी, पायल वर्मा, तनु वर्मा, खुशबू कुमारी, प्रियंका शर्मा, रवि कुमार, आशीष कुमार, कामना कुमारी, सोनी कुमारी, राज कुमार, सिमरन खातून, नंदनी कुमारी, अभिषेक कुमार, अदिति तिवारी, आकृति कुमारी, प्रियंशु कुमारी, शालू कुमारी, नेहा कुमारी, खुशी चौहान, अनन्या पांडेय आदि रहे।
इस मौके पर संस्थान के मार्गदर्शक सूरज श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि यह परिणाम किसी बोर्ड परीक्षा का आधिकारिक रिजल्ट नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की तैयारी का आंतरिक आकलन है। उन्होंने कहा कि उनका 15 वर्षों का शिक्षण अनुभव और संस्थान में तैयार किए गए प्रश्नपत्र किसी भी बोर्ड परीक्षा के मानकों से कम नहीं होते।
उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की नियमित टेस्ट प्रक्रिया विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा परिस्थितियों के लिए तैयार करती है और यह प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि आने वाले बोर्ड परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने की पूरी संभावना है।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी। वहीं विद्यार्थियों ने भी संस्थान और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बहरहाल विदाई समारोह न केवल सम्मान का अवसर बना, बल्कि यादों और भावनाओं से भरा एक अविस्मरणीय पल भी साबित हुआ।



