सांसे हो रही है कम-आओ वृक्ष लगाये हम-- अश्विनी कुमार अंशु, भजयुमो जिलाध्यक्ष चौसा प्रखंड।

 


वृक्ष लगाना, यह कोई सामाजिक काम नहीं अपितु समय की मांग हैं। जिस तरह से पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन हो रहा है आये दिन गर्मी बढ़ती जा रही हैं। सूर्य की किरणों का तेज धरती को जला देने पर आतुर है। ऐसे में केवल वृक्ष ही है जो जीवन को बचा सकते हैं। इन्ही विचारों के साथ आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चौसा प्रखंड के भजयुमो अध्यक्ष अश्विनी कुमार अंशु ने वृक्षारोपण का कार्य किया।



सांसे हो रही है कम-आओ वृक्ष लगाये हम का नारा देते हुए चौसा प्रखंड में जगह-जगह वृक्ष लगाये गए। साथ ही धरती की हरियाली वापस लाये जाने की कसम खाई गई...हर तरफ प्रकृति को विनाश करने वाले उपक्रम के बीच यदि प्रति व्यक्ति 10 पेड़ लगाते हैं तो प्रकृति का विनाश स्वतः ही रुक जाएगा। 



अश्विनी कुमार अंशु का कहना हैं कि हम प्रकृति का दोहन तो कर ही रहे हैं। प्रकृति हमेशा अपना सर्वस्व देती ही रही है। हमे जब भी मौका मिले पेड़ लगा कर उसका धन्यवाद करना चाहिए। उनका कहना है कि हम और हमारे साथी इस प्रयास में हमेशा लगे रहते हैं। और आगे भी लगे रहेंगे।

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने