बक्सर : कोरोना काल ने लोगो को मानसिक रूप से बहुत क्षति पहुँचाया था। खास कर बच्चो पर इसका प्रभाव ज्यादा था। हर अभिभावक व विद्यालय के पास यह एक समस्या बनी हुई थी की बच्चों में मानसिक विकास कैसे हो? ऐसे में रेडियंट पब्लिक स्कूल ने बहुत ही सुन्दर पहल करते हुए, विद्यालय के द्वारा बच्चो को नगर भवन स्थित पार्क में बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जूनियर क्लास, NURSERY, LKG, व UKG के बच्चों ने भाग लिया था। बच्चों को देख कर ही बताया जा सकता था कि उनके अंदर कितना उत्साह हैं।
अनुभवी शिक्षकों की देख-रेख में लगभग 250 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिनमे उतीर्ण होने वाले बच्चों के नाम इस प्रकार है। वर्ग NURSERY में प्रथम स्थान पाने वाले में अभिज्ञान, व विवेक। वहीं LKG में प्रथम स्थान ऋतू कुमारी और आयान कुमार को मिला। वर्ग UKG से हुस्नआरा और नव्या ने प्रथम स्थान पर कब्ज़ा जमाया। दृतिया स्थान पाने वाले में वर्ग NURSERY से श्रेयांश गौरव व नव्या वहीं LKG से शाम्भवी व दिलीप रहे। वर्ग UKG से दृतिया स्थान पर नैना और सुप्रिया ने बाजी मारी। तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों में वर्ग NURSERY से जसवंत व आरव राज सिंह तो वर्ग LKG से आयशा और अभिनव ने अपना स्थान बनाया। वर्ग UKG से ओम जी व रितेश कुमार ने अपना स्थान बनाया।
विद्यालय के निदेशक पारस नाथ सिंह की माने तो यह प्रतियोगिता एक अच्छी पहल हो सकती बच्चो को कुछ नया करने में प्रेरित करने के लिए। और रेडियंट ने इसकी शुरुआत बहुत ही अच्छे तरह से किया हैं जो आगे भी जारी रहेगा।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय प्रकाश सिंह ने कहा कि बच्चों के बीच इस तरह की प्रतियोगिता होनी चाहिए। जिससे बच्चे मानसिक रूप से मजबूत भी बने साथ ही उनमे प्रतियोगिता में बैठने और प्रतियोगिता करने के लिए उत्स्कता बनी रहे। उन्होंने कहा ये बच्चे कच्ची मिट्टी के घड़े हैं जिन्हे हम जैसा आकार देना चाहे दे सकते हैं तो क्यों न उन्हें सुन्दर सांचे में ढाला जाये।
विद्यालय की उप प्रधानाध्यापिका श्यामली सिंह ने कहा कि असली ख़ुशी बच्चों के चेहरे की हँसी है। हमने तो बस बच्चों के उत्साह को सकारात्मक पहल के रूप में ढालने का प्रयास किया है।
शिक्षकों में प्रभाकर मिश्र, चन्दन सिंह, सौम्या कुमारी, रेखा तिवारी, विभा सिंह, प्रतीक्षा सिंह, व ख़ुशी कुमारी मौजूद रही। वहीं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय के अन्य कर्मचारी राम जी चौधरी, राजकुमार, राहुल आदि मौजूद रहे।
बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट।


