विश्वामित्र फाउंडेशन ने लगाया जाँच सिविर और बांटी निशुल्क दवाईयाँ



महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन एवं विश्वामित्र स्वास्थ्य कल्याण समिति के द्वारा डॉक्टर के के दुबे के नेतृत्व में डुमरांव प्रखंड के नवाडेरा में स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

स्वास्थ्य शिविर में कल्याणी हर्बल के द्वारा भी मुफ्त जांच एवं दवा वितरण किया गया। महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के शाहाबाद संयोजक रविराज ने बताया कि महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देश में पूरे बक्सर जिले में सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिया जा सके।


वहीं कार्यक्रम में  रितेश उपाध्याय रोहित कुमार स्थानीय वार्ड पार्षद सोनू यादव स्थानीय निवासी प्रकाश चौधरी सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे जिन्होंने स्वस्थ शिविर में  सहयोग किया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने