![]() |
| अनुराग राज त्रिवेदी ( फाइल फोटो) |
कल दिनांक 12/07/2021 दिन सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन जी द्वारा 10 राज्यो के सह प्रभारी नियुक्ति किए गए जिसमें भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अनुराग राज त्रिवेदी को उत्तर प्रदेश पश्चिमी का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बक्सर जिला एनएसयूआई के महासचिव सह कार्यालय प्रभारी विशाल खरवार बधाई संदेश में कहा
अपने अथक परिश्रम से और संगठन कुशलता से बक्सर में एनएसयूआई के लिए वालंटियर की एक बड़ी फ़ौज खड़ी करने वाली हमारे पूर्व जिलाध्यक्ष , राष्ट्रीय संयोजक अनुराग राज त्रिवेदी जी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त करने पर शीर्ष नेतृत्व को बहुत-बहुत धन्यवाद।
इस नियुक्ति से बक्सर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का सृजन हुआ है।
कांग्रेस आईटी सेल के जिला अध्यक्ष विनय कुमार ओझा, एनएसयूआई के महासचिव राम प्रतीक चौबे, जिला सचिव दीपक राय, एनएसयूआई m.v कॉलेज के अध्यक्ष नागेश कुमार उर्फ मोनू चौबे, कांग्रेस आईटी सेल के डुमराव विधानसभा अध्यक्ष तबरेज खान, कांग्रेस आईटी सेल ब्रह्मपुर विधानसभा अध्यक्ष गौतम सागर, कांग्रेस आईटी सेल के विधानसभा अध्यक्ष प्रीत प्रकाश तिवारी ने अन्य कांग्रेस एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन :

