| बच्चों को केक खिलाते प्रधानाध्यापक |
आज दिनांक 14 नवंबर 2021 को वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित रेडियंट पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर के बच्चे बहुत ही उत्साहित दिख रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों में पर्सनालिटी डेवलपमेंट के शिक्षा देकर के शुरू की गई इसके साथ ही क्विज प्रतियोगिता तथा कई सारे गेम्स के भी आयोजन किया गया। तत्पश्चात बच्चों के बीच में केक काटा गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय प्रकाश सिंह ने बच्चों को केक खिलाया और बाल दिवस के इतिहास को अपने शब्दों में दोहराया। बच्चे अपना उत्साह तालियां बजाकर दिखा रहे थे।
इसके बाद कार्यक्रम रुका नहीं बल्कि हम यह कह सकते हैं कि फिर से शुरू हुआ क्योंकि अब भोजन की बारी थी। भोजन में कचोरी, जलेबी, सब्जी खाकर बच्चे यह कह रहे थे की ऐसा तो पहली बार हुआ है बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में इतना बड़ा कार्यक्रम रखा हो। कार्यक्रम को वृहद रूप देने में सभी शिक्षकों का भी योगदान रहा। बच्चे भोजन कर रहे थे, तो शिक्षक उन्हें परोस रहे थे, ऐसा लग रहा था मानो एक मां अपने बच्चों को खाना खिला रही हो।
शिक्षकों में प्रभाकर मिश्रा, श्री राम सिंह, रघुनाथ शर्मा, संदीप वर्मा, चंदन सिंह, ओम प्रकाश ओझा, अनिल उपाध्याय, ओंकार राय, संतोष तिवारी, पुष्पा शर्मा, रेखा तिवारी, अपराजिता सिंह, अंजली सिंह, अंकिता सिंह, खुशबू कुमारी, अनीमा कुमारी, सौम्या सिंह, प्रतीक्षा कुमारी, लकी तिवारी, मनीषा कुमारी, एवम नीतू कुमारी रही।
वीडियो :