जन्मदिन पर मिला जीत का तोहफा, रेडियंट ने वुशु प्रतियोगिता में मनवाया अपना लोहा।

 

जीत के  बाद जश्न मनाते  बच्चे

दिनांक 22-12-2021 दिन बुधवार को जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के वुशु खेल में रेडियंट पब्लिक स्कूल के कुल 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसमे कुल 13 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में अपने हुनर का लोहा मनवाया। बता दें कि खेल में अपने वजन के बराबर प्रतिद्वंदी प्रतिभागी के साथ दाव आजमाना था। 36 की0 ग्रा0 के वर्ग में रेडियंट की ख़ुशी कुमारी ने गोल्ड, आराध्या सिंह ने सिल्वर, मुस्कान कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल पर अपना कब्जा किया। 45 कि0 ग्रा0 के वर्ग में रेडियंट के ऐहसान ने गोल्ड, सूर्यजीत ने सिल्वर, तो गौरव ने ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया। 48 कि0 ग्रा0 वर्ग में काजल कुमारी ने गोल्ड, 52 की0 ग्रा0 में अदिति सिंह ने गोल्ड, 56 की0 ग्रा0 में सोमी कुमारी ने गोल्ड, 58 की0 ग्रा0 में आयुष पांडेय गोल्ड, तो 60 की0 ग्रा0 में आकाश कुमार ने गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा बनाया।

गोल्ड मेडल लिए प्रतिभागी

पढाई ही नही अपितु खेल के मैदान में भी विद्यालय का नाम रौशन करने वाले इन विद्यार्थियों के लिए अगले दिन  विद्यालय में इनको हर पहना कर स्वागत किया गया और इस खुशी के क्षण को केक काट कर सबके बीच बांटा गया। 


विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय प्रकाश सिंह ने कहा कि चाहे मैदान किसी का भी हो विजेता हम ही होंगे। और इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को जीत की बधाई और भविष्य में होने वाले राज्यस्तरीय खेल की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करने का हौसला दिया। विद्यालय के अन्य शिक्षक भी बहुत प्रसन्न दिख रहे थे। शिक्षक प्रभाकर मिश्र का कहना हैं कि जब अपने बच्चे कुछ अच्छा करते हैं तो गर्व महसूस होता हैं।

खेल में 36 की0 ग्रा0 वर्ग सिल्वर मेडल को हासिल करने वाली आराध्या सिंह ने कहा कि मेरा जन्मदिन था और जन्मदिन के दिन यह उपहार मेरे लिए बहुत मायने रखता है, और मैं ज्यादा मेहनत करूंगी और गोल्ड ले कर आऊंगी। उपप्रधानाध्यापिका श्यामली सिंह ने बच्चों के इस जीत पर कहा कि अगर कोई मन से चाह दे तो ऐसा कुछ नही है जो वो न कर सके।

शिक्षकों में प्रभाकर मिश्रा, रघुनाथ शर्मा, अनिल उपाध्याय, श्रीराम सिंह, भुवनेश्वर यादव, संदीप वर्मा, ओंकारनाथ राय, चन्दन सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, पुष्पा शर्मा, अंकिता सिंह, अंजली सिंह, रेखा तिवारी, विभा सिंह, लक्की तिवारी, अनिमा सिंह, सौम्या कुमारी, आस्था कुमारी, करिश्मा मिश्रा, नीतू पांडेय, अपराजिता सिंह, लवली भारती, प्रतीक्षा कुमारी, प्रतिमा पाठक,  आदि शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने