-पुलिस के हत्थे चढ़ी चोरों की मंडली।
-शिक्षा देने वाले शिक्षक भी शामिल है इस कुकृत्य में।
राह चलते लोगों का मोबाइल फोन झपट लेने वाले गिरोह के सदस्यों को नगर थाने की पुलिस ने दबोच लिया है। इतना ही नहीं चोरी का मोबाइल इस्तेमाल करने के आरोप में भी कुछ युवक पकड़े गए हैं। जिनकी संख्या आठ है। इन सभी को आज मंगलवार के दिन जेल भेज दिया गया। इसकी जानकारी देते हुए नगर कोतवाल दिनेश मलाकार ने बताया कि सोमवार की शाम नया बाजार रोड में एक युवक फोन से बात करते जा रहा था। तभी पीछे स्प्लेंडर बाइक पर जा रहे दो युवकों ने उनका फोन झपट लिया।
वहां से गुजरने वाले टाइगर मोबाइल की तत्परता ने एक युवक को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर बाकि के लोगों का पता चला। फिर उन्होंने पूछताछ में बताया कि कहां-कहां फोन बेचा गया है। सोमवार की रात ही रेड हुई और 11 फोन के साथ आठ लोग गिरफ्तार हुए। उनमें शिवम सिह उर्फ डगरू सिंह, शुभम उर्फ सौरभ राय दोनों वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, संजय यादव उर्फ छेदी यादव अकरौड़ा नया बाजार, धर्मेन्द्र कुमार ग्राम मोहरिया, धनसोई, मुरली कुमार विराट नगर, प्रभाश सिंह वार्ड नंबर तीन, वीर सिंह कॉलोनी, अटल सिंह उर्फ कृष्णा सिंह चीनी मिल, धर्मेन्द्र कुमार उर्फ निरहू ग्राम जिगना, थाना सिकरौल। इन सबकी उम्र 18 से 25 वर्ष के मध्य है। जिसमे प्रभाश सिंह निजी विद्यालय के संचालक भी है।