-जिस तरह तेजी से पुरे शहर में रेस्तरां के व्यवसाय में तेजी आई है उसी तरह अन्य प्रतिष्ठित व ब्रांडेड दुकानों में भी तेजी आयी है। इस तरह की दुकानों का खुलना यह बता रहा है कि लोग भी अब ब्रांडेड वस्तुओं को खरीदने व इस्तेमाल करने के शौकीन होते जा रहे हैं।
बक्सर: नगर के स्टेशन रोड स्थित कवलदह पोखर के सामने लेदर वर्ल्ड की फ्रेंचाइजी का शुभारंभ हुआ हैं, आपको बता दें कि अभी तक बक्सरवासीयों के लिए लेदर के नाम पर केवल रेड चीफ का प्रतिष्ठान ही था, लेकिन लेदर वर्ल्ड के खुल जाने से अब नागरिकों को लेदर के उत्पादों के खरीदने में सहूलियत होगी क्योंकि लेदरवर्ल्ड के इस फ्रेंचाइजी में वाजिब कीमतों के साथ बेहतरीन उत्पाद मिलेंगे। अभी तक नगरवासियों को अच्छे व सस्ते सामानों के लिए पटना, बनारस की दौड़ लगानी पड़ती थी लेकिन लेदर वर्ल्ड के खुल जाने से शहर में ही यह सुविधा उपलब्ध हो जायेगी।
आपको बता दें कि इस प्रतिष्ठान के संचालक पूर्व परिवहन मंत्री संतोष निराला के पुत्र शुभम निराला हैं। उन्होंने बताया कि उनके मन बहुत पहले से ख्याल था कि बक्सर के लिए कुछ करेंगे, उनका कहना है कि आजकल के युवा पढाई करने के बाद बाहर ही किसी कंपनी में या मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करने लग जा रहे हैं और ऐसा करने से अपने क्षेत्र का विकास संभव नहीं है इसीलिए एम बी ए करने बाद मेरे द्वारा इस प्रतिष्ठान का शुभारंभ लोगों को विशेष किफायत दर पर सुविधा पहुचाने के लिए किया गया है।
पिता संतोष निराला ने भी पुत्र को इस कार्य के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। मौके पर कई राजनितिक व सामजिक गणमान्य भी मौजूद रहे।





