कृष्ण के रंग में रंगा रेडियंट, बच्चों ने निकाली झांकी।





शहर के चरित्रवन के वीर  कुंवर सिंह कालोनी स्थित रेडियंट पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी को लेकर बच्चे और बच्चियों ने कृष्ण और राधा की झांकी की प्रस्तुति दी। नन्हे मुन्ने बच्चे कृष्ण के बाल्यकाल का रूप धारण कर के आए थे । देखने पर मानो स्वयं कृष्ण धरती पर उतर आए हो। 

इस दौरान मटकी फोड़ कार्यक्रम, चित्रकला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बाद में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मिठाई और टाफी का वितरण किया गया। उपहार स्वरूप कलम व डायरी दिया गया।




विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय प्रकाश सिंह का कहना है असली बाल गोपाल तो यही बच्चे हैं और इनके चेहरे पर मुस्कान का अर्थ ही जन्माष्टमी हैं। उप प्रधानाचार्य श्यामली सिंह की माने तो बच्चे जब कृष्ण के रूप में सज कर विद्यालय आए तो उन्हें लगा स्वयं भगवान आज पढ़ने आए है।

प्रतिभागी कृष्ण व राधा के रूप में आए बच्चों में अयांश, हरिनानरायान, साक्षी, प्रियांशी, दिव्या, अभिराज, नैना, माही, नव्या, तेजस्व, सिधिका, आर्यन, वैष्णवी, रिधी तथा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों में रोहित, लक्ष्मी, तथा तृप्ति ने बाजी मारी।

इस दौरान शिक्षक गणों में प्रभाकर मिश्रा, रघुनाथ शर्मा, संजीव सिंह, प्रशांत कुमार, संतोष तिवारी, चंदन सिंह, संतोष शुक्ला, अंजली सिंह, अंकिता सिंह, प्रतीक्षा सिंह, सौम्या सिंह, विभा सिंह, प्रीति सिंह, अनिमा कुमारी, नीतू पांडेय, मंजिला शर्मा, निकिता छेत्री, पुष्पा शर्मा, रेखा तिवारी, निशा वर्मा, आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने