बक्सर। शहर के नई बाजार स्थित संत मेरीस उच्च विद्यालय में विद्यालय का वार्षिक दिवस सह सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं आमंत्रित अतिथियों की हजारों की संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रमके मुख्य अतिथि बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष श्रद्धेय जेम्स शेखर रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री संदीप रंजन (डी.ई.ओ., बक्सर) एवं श्री रजनीश उपाध्याय (डी.पी.ओ., बक्सर) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
अपनेसंबोधन में मुख्य अतिथि श्रद्धेय जेम्स शेखर ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने संत मेरीस उच्च विद्यालय द्वारा दिए जा रहे संस्कारयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना की। वहीं डीईओ और डीपीओ ने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रममें विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर संजुक्ता डुंगडुंग के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, गीत, नाटक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम शामिल रहे। प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
विद्यालयके शिक्षकों में उप-प्रधानाध्यापिका सिस्टर एलिबिया, सुनील कुमार पाठक, संतोष शुक्ला, रवि रंजन पांडेय, तेजो मुक्ति मिश्रा, अनिल कुमार तिवारी, चंद्रशेखर सिंह, सुमित कुमार, नित्य कुमार, मंटू कुमार, शैलेंद्र कुमार, श्वेता सिंह, श्वेता कुमारी, सीटू कुमारी, पॉलिन प्रभा, हेलो मिस्टर ओलिविया, चांदनी कुमारी, उषा राज, उषा कुमारी, मनीषा कुमारी, एवं शिवाकांत जी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रमके अंत में विद्यालय सचिव फादर आनंद कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह और सांस्कृतिक समरसता की झलक देखने को मिली, जिसने संत मेरीस उच्च विद्यालय की शैक्षणिक व सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त किया।





