बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा फल घोषित होने के साथ ही जिले के छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल कायम है। The Maker आर्ट्स क्लासेज में भी बेहतर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ पडी है।
THE MAKER ARTS क्लासेस के सूरज सर ने बताया कि उनके यहाँ से हर साल की तरह इस साल भी शत प्रतिशत बच्चों का परिणाम आया है। यदि लगातार 10 वर्षों के आंकड़ों को ले तो यह एक मात्र संस्थान है जिसने जिला को टॉपर्स दिए है। इस बार भी टॉपर्स यहीं से निकले है।
422 अंक प्राप्त करने वाले अंजनी जायसवाल ने कहा है कि वह आई ए एस बनना चाहते हैं, 421 अंक प्राप्त करने वाली अंजली का सपना भी कुछ ऐसा ही है। सभी बच्चों के परिणाम को देखकर उनके अभिभावक भी बहुत खुश नजर आये।
सूरज सर ने बताया कि ऐसे तो ढेरो कॉल्स आ गए है लेकिन अभी तक की जानकारी के अनुसार जूही जायसवाल 416 अंक, रंजन कुमार 410, पियूष कुमार 407, पूजा ठाकुर 405, दीपक कुमार 404, स्नेहा जायसवाल 396, तनीषा 384, मनीषा 387, रिचा 377, रौशनी 375, नेहा 370 आदि ऐसे बहुत से आंकड़े है। वहीँ उन्होंने यह बताया कि छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। आज महिलाएं खुद को हर क्षेत्र में प्रमाणित कर रही हैं। यह उनका जमाना है।
उन्होंने बताया की पहले एक कमरे के क्लास में पढ़ाया करते थ, परेशानी होती थी। आज एक संस्थान बन कर तैयार है यह बच्चों की मेहनत का ही फल है। जिन्होंने मेरे मार्गदर्शन पर विश्वास जताया और आज इस मुकाम पर है। और मैं सूरज से सूरज सर बना।




