रहसीचक पंचायत में कम्बल वितरण कर मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस।



देशभर में 75 वां गणतंत्र दिवस काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर देश भर में कई विशेष समारोह आयोजित किए जाते हैं, लेकिन रहसीचक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजीव सिंह उर्फ छोटू सिंह ने झंडोतोलन के साथ ही कम्बल वितरण का भी कार्यक्रम आयोजित किया। 

उन्होंने कहा कि आज संविधान के बने 75 वर्ष पूरे हो गए। इसी संविधान के बदौलत आज लोकतंत्र सर्वव्यापी है। लोगो का साथ ही उन्हें ताकत देता हैं। ऐसे में उनके सुख-दुःख में भागीदारी मेरे लिए गर्व की बात हैं। 

उन्हीने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही मुझे पुत्र रत्न की प्राप्ति भी हुई है, जिसकी ख़ुशी मैं अपने पंचायत के लोगो के साथ बाँटना चाहता था। अतः आज के दिन से ज्यादा उचित दिन और कोई नहीं क्योंकि आज का दिन, देश के जनता का दिन है। 

ठण्ड का मौसम भी चरम पर है, जिला रेड अलर्ट पर हैं ऐसे में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण कर अपनी खुशी जाहिर करने से अच्छा और कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता। 

इसके साथ ही उन्होंने सभी गर्मवासियों के साथ देशवासियों को भी गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस अवसर और रहसीचक पंचायत के तमाम ग्रामवासी व मुखिया प्रतिनिधि के इष्ट-मित्र भी उपस्थीत थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने