घर से निकलीं 84 साल की रेशमा देवी, अब तक नहीं लौटीं—परिजन परेशान

बक्सर में 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला लापता, परिवार ने की लोगों से मदद की अपील

शहर के चरित्रवन श्मशान मोड़ के पास से एक बुजुर्ग महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रेशमा देवी (उम्र लगभग 84 वर्ष), निवासी चरित्रवन श्मशान मोड़, कलावती कॉम्प्लेक्स के सामने, वार्ड संख्या 6, बीते 01 फरवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं।

परिजनों द्वारा आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई, रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन अब तक रेशमा देवी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वृद्धावस्था के कारण परिजन बेहद चिंतित हैं और हर संभव जगह मदद की गुहार लगा रहे हैं।

परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि रेशमा देवी किसी भी स्थान पर दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।

संपर्क नंबर

6206511123

7903983399

परिजनों का कहना है कि आपकी एक छोटी-सी सूचना भी एक परिवार के लिए बहुत बड़ा सहारा बन सकती है। प्रशासन और सामाजिक संगठनों से भी अपील की गई है कि खोज अभियान में सहयोग किया जाए। 

सभी लोगों से अनुरोध है कि इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि रेशमा देवी को जल्द से जल्द सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने