बक्सर में लगा बाल मेला, बच्चों संग अभिभावकों ने भी खूब उठाया लुत्फ

 

जिले के कामरपुर पंचायत के कृतपुरा गांव स्थित एस० एस० कान्वेंट स्कूल में बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन उपविकास आयुक्त महेंद्र पाल,स्कूल की डायरेक्टर वंदना राय और  प्रधानाचार्य त्रिलोचन कुमार  ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के उपरांत उप विकास आयुक्त ने बच्चों द्वारा लगाए विभिन्न स्टाल का  निरीक्षण किया साथ ही जायके का स्वाद भी लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से  शुद्धता एवं स्वच्छता संबंधी प्रश्न भी किया । 

मेले की रौनक देखते ही बनती थी। मेले में बच्चों के द्वारा बेहतरीन तरीके से पानी पूरी, चाऊमीन, पास्ता, बर्गर, समोसा, जलेबी, रसगुल्ला, गाजर का हलवा, बिस्कुट, चिप्स, चाकलेट आदि जैसे कई व्यंजन के स्टाॅल लगाये गए थे। उन सब के बीच कॉटन कैंडी की डिमांड सबसे ज्यादा रही। खास बात यह रही की बच्चे स्वयं से खरीद-बिक्री कर रहे थे।

विद्यालय की निर्देशिका वंदना राय की माने तो  मेले के पीछे का उद्देश्य यही था कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो , मनोरंजन के साथ साथ बाजार की भी समझ आए।

प्रधानाध्यापक त्रिलोचन कुमार ने बताया कि बच्चों के उत्साह को बढ़ाने के लिए उनके अंदर कलात्मक रूप से विकास करना जरुरी है और मेला इसका अच्छा उदाहरण हैं।


खाने-पीने के अलावा मेले में बच्चों से संबंधित खेल की व्यवस्था भी थी, जैसे मिकी माउस स्लाइडिंग, जंपिंग यार्ड, प्लेन स्लाइडर, झूला आदि के साथ मेले की रंगत बढ़ाते बच्चों के खिलौने भी मौजूद थे। बलून, बांसूरी, लाइट वाले बलून की डिमांड ज्यादा रही बच्चों में।

कार्यक्रम का प्रबंधन कर रही विद्यालय की शिक्षिका जिज्ञासा कुमारी की माने तो उम्मीद से ज्यादा अभिभावक मेले का हिस्सा बने। कार्यक्रम की सफलता को लेकर उन्होंने कहा की यह सबकी मेहनत का परिणाम है। 


बच्चों में रिया सिंह, मानवी राय, अलका कुमारी, अदिति सिंह, कुमार प्रगती, प्रीति कुमारी, अनमोल कुमार, सपना कुमारी, आँचल मौर्या, रेशमा कुमारी, रुद्र कुमार ,सिद्धांत आदि बच्चे स्टाल की जिम्मेदारी निभा रहे थे और उनके साथ शिक्षकों में जिज्ञासा कुमारी,सोनी कुमारी, शिल्पी कुमारी, ज्योत्सना सिंह, अंकिता कुमारी, प्रीति कुमारी, रूबी पांडेय, नूतन राय, अल्का कुमारी,  लालसा पाण्डेय, बृजेश सिंह, पंकज कुमार ,अजय सिंह, अजीत तिवारी, संजीव सिंह, आदि मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने