बच्चों की मुस्कान से खिलखिलाया किला मैदान, दिप सजावट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

 

दीपों से सजा रेडियंट, बच्चों की मुस्कान से खिलखिलाया किला मैदान...


बक्सर

शहर के रेडियंट पब्लिक स्कूल में दीपावली की पूर्वसंध्या पर दीपों के रंग-रोगन की एवं सजावट की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसको लेकर बच्चे काफी उत्साहित दिख रहे थे। प्रतियोगिता का आयोजन शहर के ऐतेहासिक किला मैदान के प्रांगण में संपन्न किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अनुमंडलीय अधिकारी(विधुत विभाग) शिव कुमार व DSP विनोद यादव ने संयुक्त रूप से किया।



प्रतोयोगिता में शामिल बच्चे विभिन्न तरह से दीयों को सजा कर लाये थे, जिनमे मोर के डिजाइन के दिए काफी आकर्षक लग रहे थे। प्रतियोगिता के दौरान प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।



पुरस्कार स्वरुप बच्चों को मेडल दिया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों में मुस्कान, अदिति, सक्षम, आरव, निखिल सोनिया, परी आदि बच्चों को लेकर कुल लगभग 400 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।


विद्यालय के निदेशक पारसनाथ सिंह जी ने बताया हम भारत के रहने वाले लोग परंपराओं को जीवंत रखने का प्रयास करते रहते है। और रेडियंट ने भी इस प्रतियोगिता को करा कर इस परंपरा को बरकरार रखा है।



वहीं प्राधानाध्यापक जय प्रकाश सिंह ने बताया को बच्चे हर साल इस त्यौहार से ज्यादा विद्यालय में होने वाली प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतेजार करते हैं। और ऐसी प्रतियोगिता से ही तो उनके अंदर की खूबी निखर कर बाहर आती हैं।


इस दौरान प्रभाकर मिश्र, रघुनाथ शर्मा, चन्दन सिंह, अनिल उपाध्याय, संजीव कुमार,  रेखा तिवारी, पुष्पा शर्मा, प्रतीक्षा कुमारी, सौम्या कुमारी, सोनी कुमारी, विभा सिंह, आदि  शिक्षकों की उपस्थिति रही।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने